kolaras News- छत पर सोने जा रही महिला का सीढ़ियो से पैर फिसला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ा गांव से हैं। जहां बीती रात छत पर सोने जा रही महिला का सीढियो से पैर फिसल गया। परिजनो नें महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार रविना आदिवासी पत्नी बब्लू आदिवासी उम्र 35 साल निवासी बड़ागांव बीती रात कम्बल लेकर छत पर सोने जा रही थी, अचानक सीढियों पर महिला का पैर फिसल गया और महिला सीढ़ियो से नीचे जा गिरी। परिजनों ने जब गिरने की आवाज सुनी तो वह आए और महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के सिर मे गंभीर चोटें आई हैं।
G-W2F7VGPV5M