Shivpuri News- कांग्रेस से निकाली शहर में पैदल तिरंगा यात्रा: सभी विंगो ने लिया भाग

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव और भारत छोड़ो आन्दोलन शहीद दिवस के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में कांग्रेस पार्टी के विभिन्न संगठनों ने मिलकर नगर में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्थानीय एबी रोड़ स्थित गांधी सेवा आश्रम से कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर इस तिरंगा यात्रा को रवाना किया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा भारत छोड़ो आन्दोलन को लेकर देश की आजादी में योगदान देने वाले क्रांतिवीरों को याद किया गया साथ ही महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के द्वारा हाथों में विशाल तिरंगा लेकर पैदल तिरंगा यात्रा पर निकली। इस यात्रा में शहर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस पार्टी के सभी संगठन प्रकोष्ठ द्वारा जिला मुख्यालय गांधी आश्रम से 75 वीं तिरंगा पद यात्रा का श्रीगणेश किया गया जो कि शिवपुरी विधानसभा शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरता हुआ।

इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में भी यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ राष्ट् पिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करके झंडा वंदन कर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ यात्रा प्रारंभ हुई, यहां कांग्रेसजनों के द्वारा तिरंगा यात्रा के दौरान झंडा ऊंचा रहे हमारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गीत के साथ यात्रा पूरे मार्गों पर होते हुए निकली।

जब यह तिरंगा यात्रा कमलागंज वार्ड नंबर 30 में पहुंची तो यहां कांग्रेस के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि पार्षद कमल किशन शाक्य द्वारा यात्रा का स्वागत कर जलपान कराया गया। इस पैदल तिरंगा यात्रा में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पंडित श्रीप्रकाश शर्मा एवं शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, पूर्व विधायक गणेश गौतम, सेवादल के जिला अध्यक्ष हरीश खटीक, विजय सिंह चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु जैन, पिछड़ा वर्ग महिला जिलाध्यक्ष कुं.शिवानी राठौर, जिला सचिव शिवि राय व मीना जाटव ब्लॉक उपाध्यक्ष सतनबाड़ा सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी कांग्रेस पार्षद पूर्व पार्षद सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता यात्रा में सम्मिलित हुए। शहर के विभिन्न मार्गों, से होते हुए यह पैदल तिरंगा यात्रा एबी रोड स्थित गांधी सेवाश्रम पहुंचकर गांधी जी को नमन करते हुए संपन्न हुई।
G-W2F7VGPV5M