90 वर्षीय महिला पर हसिया से हमला, फिर गला दबाकर हत्या करने का प्रयास- karera News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के सुरवाया थाना क्षेत्र की सीमा में आने वाले गांव से आ रही है कि गांव में निवासरत एक 90 वर्षीय बुर्जुग महिला की हत्या करने का प्रयास किया,पहले महिला में हसिया मारा,जब उसके प्राण नहीं निकले तो उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। सुरवाया थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ीबरौद में निवास करने वाली 90 वर्षीय महिला कमला पत्नी स्व:बलराम शर्मा बीते एक रोज पूर्व अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान गांव का युवक आकाश पुत्र रामनिवास धाकड़ उसके घर में घुस आया।

महिला के अनुसार आरोपित ने उसे तखत पर पटक दिया, हमलावर युवक के हाथ में हसिया था उसने पहले उससे प्रहार किया, बाद में उसका गला दबा दिया। सुरवाया थाना पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुजुर्ग महिला फिलहाल बेहद गंभीर हालत में है। ऐसे में हत्या के प्रयास के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M