खनियाधाना निकाय ​चुनाव परिणाम:भाजपा-कांग्रेस में दो सीट का अंतर- pichhore news

Bhopal Samachar

खनियांधाना। खनियांधाना में अध्यक्ष पद का चुनाव रोचक हो सकता है। तीनों निकायों में से सिर्फ यहीं पर कांग्रेस की स्थिति थोड़ी ठीक रही है। यहां कांग्रेस ने छह सीट जीती हैं। जबकि भाजपा के खाते में आठ सीटें हैं। ऐसे में अध्यक्ष भाजपा का बन सकता है, लेकिन यह पिछोर विधायक केपी सिंह के प्रभाव का क्षेत्र है।

ऐसे में यहां भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसके चलते भाजपा ने अभी से जीते हुए पार्षदों की निगरानी भी शुरू कर दी है। स्थानीय नेतृत्व उनसे लगातार जुड़ा हुआ है जिससे होर्स ट्रेडिंग न हो सके। यहां पर वार्ड 8 से मनीराम अहिरवार निर्दलीय जीते हैं। वे किस पक्ष की ओर जाते हैं, यह भी अध्यक्ष के चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा।

यह रहे खनियांधाना के जीते पार्षद
वार्ड क्रमांक 01 ज्योति जैन (कांग्रेस) वार्ड क्रमांक 02 छाया साहू (कांग्रेस)वार्ड क्रमांक 03 करन (भाजपा) वार्ड क्रमांक 04 सनयना ठाकुर (कांग्रेस) वार्ड क्रमांक 05 वीरन केवट (भाजपा) वार्ड क्रमांक 06 राधा चौहान (भाजपा) वार्ड क्रमांक 07 दिनेश कुमार केवट (भाजपा) वार्ड क्रमांक 08 मनीराम अहिरवार (निर्दलीय) वार्ड क्रमांक 09 रानी उर्फ विनीता (भाजपा) वार्ड क्रमांक 10 सत्य प्रकाश वंशकार (भाजपा) वार्ड क्रमांक 11 गीता (कांग्रेस) वार्ड क्रमांक 12 जरीना (कांग्रेस) वार्ड क्रमांक दाउद (भाजपा) वार्ड क्रमांक 14 शमा बानो (कांग्रेस) वार्ड क्रमांक 15 ऋतु (भाजपा)
G-W2F7VGPV5M