रन्नौद निकाय चुनाव परिणाम:भगवाधारी अध्यक्ष का श्रीगणेश,बीजेपी 02,कांग्रेस 02 निर्दलीय 03

Bhopal Samachar

रन्नौद। परिषद बनने के बाद रन्नौद में पहली बार मतदान हुआ है। यहां पर भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा और एक वार्ड में पार्टी के प्रत्याशी को निर्विरोध जीत भी मिली। रन्नौद में जिले में सभी निकायों में सबसे अधिक मतदान हुआ था जिसका लाभ सत्ता दल को मिला।

जो निर्दलीय जीते हैं उनमें एक-एक भाजपा व कांग्रेस के समर्थक हैं जो टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय लड़े थे। वार्ड 12 से जीती ममता कुशवाह ने भाजपा से टिकट मांगा था जबकि हशमत बेगम ने वार्ड 5 में कांग्रेस से टिकट मांगा था। एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी फुसिया आदिवासी किसी दल से नहीं जुड़ी हैं। रन्नौद में ओबीसी महिला के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित है। कुल मिलाकर 15 सीटों में से भाजपा का 10 सीट पर निर्दलीय का 03 सीट पर और कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन रहा उसे केवल 02 सीटों से ही संतोष करना पडा।  

यह रहे जीते हुए पार्षद
वार्ड क्रमांक 01 उमेश भाजपा,वार्ड क्रमांक 02 रणवीर (भाजपा),वार्ड क्रमांक 03 सरोज बाई कांग्रेस,वार्ड क्रमांक 04 राजकुमारी कुशवाह (भाजपा)वार्ड क्रमांक 05 हशमत बेगम (निर्दलीय) वार्ड क्रमांक 06 नरेंद्र सिंह (भाजपा) वार्ड क्रमांक 07 पुष्पा शर्मा (भाजपा) वार्ड क्रमांक 08 मोना कुशवाह (भाजपा) वार्ड क्रमांक 09 अमित बोहरे (भाजपा) वार्ड क्रमांक 10 भावना (कांग्रेस) वार्ड क्रमांक 11 प्रियंका (भाजपा)वार्ड क्रमांक 12 ममता कुशवाह (निर्दलीय)वार्ड क्रमांक 13 आरती (भाजपा) वार्ड क्रमांक 14 फुसिया आदिवासी (निर्दलीय)वार्ड क्रमांक 15 शिशुपाल (भाजपा)
G-W2F7VGPV5M