शिवपुरी। थीम रोड बनने से शहर के माधव चौक चौराहा स्थित पुलिस सहायता केंद्र को तोड़कर दूसरी जगह बनाने की तैयारी है। चौराहे पर शिवपुरी टॉकीज के सामने पीडब्ल्यूडी ने नया सहायता केंद्र प्रस्तावित कर दिया है। इसे लेकर जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष ने कलेक्टर और पीडब्ल्यूडी ईई को पत्र लिखा है।
जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र समाधिया का कहना है कि प्रस्तावित पुलिस सहायता केंद्र 169 वर्ग फीट में बनाने जा रहे हैं,उस पर 11.50 लाख रुपए की भारी भरकम राशि खर्च प्रस्तावित हैं। उक्त धनराशि विधायक निधि से व्यय की जाना है। वर्तमान में जिस जगह पुलिस सहायता केंद्र है, उसके पास का स्थान सबसे ज्यादा उपयुक्त है।
शिवपुरी टॉकीज के सामने प्रस्तावित स्थान पर सहायता केंद्र निर्माण होता है तो श्रमिक वर्ग को स्थान की कमी हो जाएगी। पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन खड़े होने से ट्रैफिक समस्या भी रहेगी और सौंदर्यीकरण भी प्रभावित रहेगा। पुलिस सहायता केंद्र जिस स्थान पर प्रस्तावित किया जा रहा है, उसे लेकर फिर से विचार करके स्थान परिवर्तित किया जाए। शैलेंद्र समाधिया द्वारा खेल मंत्री को भी पत्र लिखकर अवगत कराया जा रहा है।