शक्तिपुरम निवासी महिला ने गटका जहर, गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज रेफर- Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शहर के शक्तिपुरम खुडा से है जहां अज्ञात कारणों के चलते महिला ने अपने ही घर में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद महिला की हालत बिगड गई। महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शक्तिपुरम खुडा निवासी सीमा पत्नी धरम सिंह उम्र 26 वर्ष ने आज अपने घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। महिला ने किन कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया है इसका अभी पता नहीं चल सका है।