संदिग्ध हालात में छत से गिरा कमलागंज का राजा राठौर, गंभीर- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के कमलागंज से आ रही है। जहां आज अपनी छत से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां युवक का उपचार जारी है। इस मामले को पुलिस संदिग्ध मान रही है।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर राजा पुत्र चंदन राठौर उम्र 22 साल निवासी कमलागंज अचानक अपनी छत से नीचे जा गिरा। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राजा को लेकर परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां युवक को भर्ती कराया गया है। युवक के रिश्तेदारों ने बताया है कि युवक ने छत से छलांग लगा दी है। वही कुछ लोग बता रहे है कि वह डिस्क का तार सही करने गया था जिसके चलते पैर फिसल गया और वह गिर गया। अब हकीकत क्या है यह तो युवक के होश में आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
G-W2F7VGPV5M