बाइक सवारों को पिकअप वाहन ने सामने से मारी टक्कर, 2 घायल- karera News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अचरौनी के पास से आ रही है जहां कैयारा से से अचरौनी जा रहे 2 बाइक सवारों को पिकअप वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वहीं पिकअप चालक बाइक में टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार करन सिंह राजपूत पुत्र भैरो राजपूत उम्र 45 साल निवासी कैयारा अपने मित्र अजय जाटव उम्र 30 साल के साथ बाइक से अपने गांव से अचरौनी बरसाती लेने जा रहा था। तभी रास्ते मे ही सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पिकअप चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। घायलों ने बताया कि उक्त पिकअप वाहन अचरौनी निवासी रमेश जोशी का था। वाहन कौन चला रहा था इसकी जानकारी नहीं है।
G-W2F7VGPV5M