शिवपुरी। अभी अभी खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर से आ रही है। जहां एक डॉक्टर के मकान में अपने पिता के साथ रह रहे एक 17 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता ने पहले डॉक्टर के मकान में किराए से रह रहे तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार आज मनु जाटव पुत्र दयाचंद जाटव फतेहपुर स्थिति किसी डॉक्टर के मकान में रहकर मकान की देखभाल करते थे। बताया गया है कि मृतक के पिता इस डॉक्टर के इस सूने मकान की देखभाल करते थे और इसी मकान में रहकर अपने बेटे मनु को पढ़ाते थे। बेटा 12 क्लास में एग्रीकल्चर से तैयारी कर रहा था। पिता दयाचंद जाटव ने बताया है कि आज वह बेटे को मकान पर छोड़कर बाजार में किसी काम से गए हुए थे। जब लौटकर आए तो मनु पलंग पर बेहोशी की हालात में पडा मिला। तत्काल उसे लेकर वह जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में पुलिस इस मामले को सुसाईड के नजरिए से देख रही है। वही मृतक के पिता दयाचंद ने आरोप लगाते हुए बताया कि इसी मकान में पहले बंटी कल्लू और अभिषेक रावत किराए से रहते थे। जहां उनका चाल चलन खराब होने के चलते डॉक्टर ने इनसे मकान खाली करा लिया था। उसके बाद से लगातार यह तीनों उसे मकान खाली करने की धमकी दे रहे थे। और मकान खाली नहीं करने पर उसे और उसके बेटे की हत्या करने की धमकी देकर गए थे। अब उन्हीं से बेटे की हत्या की है। इस मामले को लेकर पिता ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
इनका कहना है
मनु की लाश उपर के कमरे में पलंग पर मिली है। साथ ही पंखे से लेजम लटकी हुई मिली है। जिसके चलते यह मामला सुसाइड का लग रहा है। पिता जिन लोगों पर आरोप लगा रहे है इनमें तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। जिसके चलते दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जांच के दौरान जो भी सामने आया उसी अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
सुनील खेमरिया,नगर निरीक्षक शिवपुरी।