कांग्रेस की नई गाइडलाइन में उलझ गई कांग्रेस की विनिंग सीट, नाम 10 मे है मांग रहे हैं 11 से- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कांग्रेस की गाइडलाइन से पूर्व नपा उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा के टिकट पर संशय बना हुआ है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इसका कोई न कोई हल निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं। कांग्रेस की गाइडलाइन के अनुसार जो जिस वार्ड का निवासी है, उसे उसी वार्ड से टिकट मिलेगा। अन्नी शर्मा वार्ड क्रमांक 10 में रहते हैं और इसी वार्ड में उनका नाम मतदाता सूची में हैं। वार्ड 10 सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। इसी कारण श्री शर्मा अनारक्षित वार्ड क्रमांक 11 से टिकट की मांग कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने वार्ड क्रमांक 11 से श्रीमती बबीता पत्नी अन्नी शर्मा को टिकट देना तय किया है। पूर्व नपा उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा की पत्नी बबीता शर्मा पहले भी पार्षद रह चुकी हैं। वार्ड क्रमांक 11 से अन्नी शर्मा टिकट की मांग कर रहे हैं। जबकि वे इस वार्ड के मतदाता नहीं हैं। श्री शर्मा ने अपनी भावनाओं से जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा और विधायक केपी सिंह को भी अवगत करा दिया है।

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा 2 वार स्वयं पार्षद रह चुके है वही उनकी धर्मपत्नी बबीता शर्मा 1 बार पार्षद रही चुकी है। अन्नी शर्मा को कांग्रेस का विनिंग प्रत्याशी माना जाता है। अन्नी शर्मा वार्ड क्रमांक 17 और 10 से पार्षद रह चुके है वही उनकी धर्मपत्नी बबीता शर्मा वार्ड क्रमांक 18 से पार्षद रह चुकी हैं,अब कांग्रेस की नई गाइडलाइन के कारण बबीता शर्मा के टिकट पर संकट खड़ा हो गया हैं।

अन्नी शर्मा को टिकट उसी स्थिति में मिलेगा जब कांग्रेस अपवाद स्थिति में ही सही अपनी गाइडलाइन को शिथिल करने का निर्णय लेगी। अन्नी शर्मा का वार्ड क्रमांक 18 में भी प्रभाव है और इस वार्ड से भी प्रत्याशी का निर्णय संभवत उनकी इच्छा से कांग्रेस करेगी। अन्नी शर्मा ने इस वार्ड के लिए तीन उम्मीदवारों का पैनल अंजली पत्नी देवेंद्र शर्मा, कामना पत्नी पंकज शिवहरे और रानी पत्नी जितेंद्र शर्मा का दिया है।
G-W2F7VGPV5M