केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बताने भाजयुमो ने शहर में निकाली बाइक से विकास तीर्थ यात्रा- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भाजपा सरकार के 8 साल पूरा होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आमजन को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया। मिडिया प्रभारी रिंकू सैन ने बताया कि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नवनीत सेन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर विकास तीर्थ यात्रा (बाइक रैली) निकाली गई ।

जिससे आमजन को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। विकास तीर्थ यात्रा (बाइक रैली) को फिजिकल मैदान से प्रारंभ किया जिसे माधव चौक चौराहे से होते हुए लक्ष्मीनिवास से होकर हंस बिल्डिंग न्यू ब्लॉक, न्यू ब्लॉक से होते हुये 14 नं. कोठी एवं 14 नं. कोठी से होते हुये कोर्ट रोड एवं अंत में पोलो ग्राउंड पर रैली का समापन किया गया। रैली में जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने कहा कि केंद्र की सरकार गरीबों और आम आदमी की सरकार है। मोदी सरकार में ही भारत की सुरक्षा है।

कोई भी विदेशी ताकत भारत पर गलत नजर उठा कर नहीं देख सकता। देश भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार में सुरक्षित है। बाइक रैली के दौरान भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, भाजपा जिला मंत्री मुकेश चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन, महामंत्री मंयक दिक्षित, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष बिंदल, अमित यादव, हर्ष राजावत, नगर मंडल अध्यक्ष अनुज शर्मा, विकास गोयल, दीपक राठौर, विवेक उपाध्याय, प्रतिक निगम, निकेतन शर्मा, अर्पण शर्मा सहित भाजयुमो एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
G-W2F7VGPV5M