महिला की साडी बाईक की चेन में फंसी, चलती बाइक से महिला गिरी, मौत - Pohri News

Bhopal Samachar
पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी श्योपुर हाईवे स्थिति ककरा मोड से आ रही है। जहां आज एक बाईक पर सवार होकर जा रही महिला की साडी बाईक की चैन में उलझ गई। जिससे महिला का संतुलन बिगड़ गया और महिला चलती बाइक से गिर गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए पोहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतिका गियासी बाई पत्नी हउआ निवासी गलथुनी उम्र 52 वर्ष अपने निजी कार्य से ग्राम गलथुनी से पोहरी आयी हुई थी। कल देर शाम लगभग 6 बजे वह बापिस पोहरी से गलथुनी जा रही थी। जहा रास्ते में ककरा मोड़ पर बाइक की चेन में साड़ी फस गयी और महिला बाइक से गिर गयी जहा महिला का सिर फट गया आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले। जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।