KP SINGH PICHHORE का टिकट खतरे में, नई पॉलिसी में नए प्रत्याशियों की तलाश

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के फार्मूले पर काम करने का फैसला लिया गया है। इसके अनुसार उम्र दराज नेताओं को चुनावी राजनीति से रिटायर किया जाएगा। मध्यप्रदेश में 60 से 70 साल की उम्र वाले विधायकों में कुल 19 नाम आते हैं। 

कांतिलाल भूरिया, डॉ. गोविंद सिंह, आरिफ अकील और पीसी शर्मा यह सभी विधायक कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के ना केवल काफी नजदीकी हैं बल्कि मध्य प्रदेश में पार्टी के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में यदि किसी को कम करना पड़ा था सबसे पहला नाम केपी सिंह (65 वर्ष) का हो सकता है। इस फार्मूले के बाद हरीवल्लभ शुक्ला और उनके जैसे उम्र दराज नेता दावेदारों की सूची में भी शामिल नहीं होंगे।
G-W2F7VGPV5M