kolaras News- खेत की कहकर निकले करण यादव की लाश जामुन के पेड़ से लटकी मिली

कोलारस। खबर जिले के कोलारस जिले के इंदार थाने के बरौदिया गांव में 21 साल का युवक रविवार की‎ शाम घर से खेत पर जाने की कहकर निकला। युवक का शव जामुन के‎ पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है।‎

जानकारी के अनुसार करन पुत्र खैरू यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम‎ बरौदिया रविवार की शाम 7 बजे खेत की कहकर घर से गया था। खेत पर‎ जामुन के पेड़ से फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक ने फांसी किस‎ कारण लगाई है, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने सोमवार को‎ पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।‎

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए