नगेन्द्र रघुवंशी बने कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकरे नेे शिवपुरी जिलाध्यक्ष के पद पर शिक्षक नगेन्द्र रघुवंशी को मनोनीत किया है। नगेन्द्र रघुवंशी की नियुक्ति संरक्षक वीरेन्द्र खोंगल की अनुशंसा पर की गई है। श्री रघुवंशी ने अपनी नियुक्ति पर पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू, जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा चंद्रशेखर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा जौली का भी आभार जताया और कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ने की बात कही।

श्री रघुवंशी ने अपनी नियुक्ति नगेन्द्र रघुवंशी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले भर के कर्मचारीयों ने उन्हें बधाईयां दी हैं। बधाई देने वालों में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, दीपक मांझी, अजय बाथम, बृजेश वर्मा, भूपेन्द्र कुशवाह आदि शामिल हैं।
G-W2F7VGPV5M