दिव्यांग ने नशे के बाद जहरीला पदार्थ पी लिया, मौत - Pohri News

NEWS ROOM
पोहरी।
खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम नानौरा से आ रही है। जहां एक युवक ने अपने भाई के कमरे में रखी कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे युवक की हालात विगडने लगी। तत्काल परिजन युवक को लेकर चिकित्सालय पहुंचे। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दुर्गा धाकड़ पुत्र रघुवर धाकड़ उम्र 32 साल पैर से दिव्यांग था। उसके माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। दुर्गा अपने दो भाइयों के साथ ननौरा गांव में ही रहता था। दिव्यांग होने के चलते दुर्गा की शादी नहीं हो सकी थी। दुर्गा शराब के नशे का आदि था आज दोपहर दुर्गा का बड़ा भाई अपने बच्चों को उपचार कराने के लिए अस्पताल लेकर गया था। वहीं दुर्गा का छोटा भाई जेसीबी का चालक था और वह जेसीबी चलाने के लिए घर से निकल गया था।

इस बीच दुर्गा ने घर में अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया और नशे के हाल में दुर्गा ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। छोटा भाई जब घर पहुंचा तो दुर्गा अचेत हालत में घर में पड़ा हुआ था तत्काल दुर्गा को शिवपुरी के जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दुर्गा धाकड़ को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने दुर्गा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है
G-W2F7VGPV5M