परिवार शादी की खरीदारी करने गया था, सूने घर से सोना चांदी सहित नकदी ले उड़े चोर

NEWS ROOM
बैराड़।
‎ बैराड़ थाना क्षेत्र की बरोद रोड़ लोहपीटा मोहल्ला में मंगल-बुधवार‎ की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने‎ एक सूने घर के ताले तोड़कर नगदी सहित सोने-चांदी की जेवर व‎ गृहस्थी का सामान चोरी कर ले गए‎ हैं। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट‎ पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला‎ दर्ज कर लिया है।

जानकारी के‎ अनुसार बरोद रोड निवासी रवि‎ सेन अपने घर के ताले लगाकर‎ रिश्तेदारी में गया हुआ था। तभी‎ सूने घर का फायदा उठाते हुए‎ अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर‎ कमरे में रखी अलमारी से 45‎ हजार 600 रुपए नगदी, दो‎ मंगलसूत्र, एक चांदी का चूडा, 1‎ जोड़ी पायल चोरी कर ले गए हैं।‎ इस समय चोरी हुई उस समय घर‎ पर कोई नहीं था। परिवार के अन्य‎ सदस्य शादी की खरीदारी करने के‎ लिए शिवपुरी गए थे। जब शिवपुरी‎ से लौट कर आए तब चोरी की‎ वारदात का पता चला। घटना की‎ रिपोर्ट फरियादी रवि सेन ने बैराड़‎ थाना पहुंचकर दर्ज कराई हैं।
G-W2F7VGPV5M