पुलिस की होली: रंगोत्सव के रंगो में रंगे नजर आए कलेक्टर और एसपी, मीडिया के साथ मारे ठुमके- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। होली के दूसरे दिन पुलिस की होली का अपना अलग ही अंदाज रहता है। परंपरा अनुसार होली के दूसरे दिन आज शनिवार को पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगों के इस उत्सव में एसपी राजेश सिंह चंदेल ने अपने अधीनस्थों के साथ जमकर होली खेली,इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह भी शामिल हुए साथ भी जिले के मीडियाकर्मी भी पुलिस के रंग में रंगे नजर आए। इस उत्सव में पारंपरिक और फिल्मी गाने पर डांस करने से ये अधिकारी भी अपने कदम नहीं रोक पाए।

लगातार ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों ने अपने कप्तान के साथ होली खेली तो उनका जोश भी दोगुना हो गया। इस उत्सव मे कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल होली के रंगो में रंगे नजर आए। फिल्मी गाने व देश भक्ति की धुनो पर कोई भी अपने कदम नहीं रोक सका साथ में जिले पत्रकार भी ठुमके लगाते नजर आए।

इस उत्सव में जिले के सभी अनुविभाग के एसडीओपी सभी थानों के टीआई सहित तमाम एसआई एएसआई और आरक्षक एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे थे। होली के रंगों में इस तरह रंगे की पहचान पाना मुश्किल हो रहा था।

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कि कहा कि होली पर लोग खुशी-खुशी त्योहार मना सकें, इसके लिए लगातार ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी बधाई के पात्र हैं। ये रंगों का त्यौहार है। आज हमारी होली का दिन है। होली रंगों का ही नहीं आपसी मनमुटाव को धोने वाला त्यौहार है। साल भर ड्यूटी करके थक चुके पुलिस कर्मियों के उत्साह और उमंग को ये त्यौहार दुगना कर देता है।
G-W2F7VGPV5M