रामराज की छवि चरित्रार्थ करो: SDM के द्धवारा मारपीट का मामला सरकार की छवि धूमिल करता है - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
समाज सेवी अभिनंदन जैन की एसडीएम कार्यालय की मारपीट का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। यह मामला भाजपा की राम राज की छवि को धूमिल कर रही हैं कि लोक सेवक के द्वारा आम जनता के प्रति ऐसा व्यवहार लोकतंत्र पर भी प्रहार व्यवहार करता है।

उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि प्रार्थी अपने एक परिचित (मंत्र कुमार जैन पुत्र श्री हजारीलाल जैन) के सहयोग के लिये माननीय एस.डी.एम. साहब शिवपुरी से बात करने उनके कार्यालय पर गया था। प्रार्थी ने निवेदन करना चाहा परन्तु उन्होंने बात नहीं सुनी। तब प्रार्थी ने उनसे कहा कि आप उस व्यक्ति की बात को सुन लीजिये परन्तु उन्होंने कहा कि नहीं सुनना है। इस पर मैंने कहा कि बात तो आपको सुननी पड़ेगी, आप पब्लिक सर्वेन्ट हैं।

मेरे इतना कहने पर उन्होंने अपने 5-6 अधीनस्थ कर्मचारियों को बुला लिया और मेरे साथ आये मंत्र कुमार जैन व मेरा मोबाइल छीन कर फिर जबरदस्त मारपीट व गालीगलोंच की। मुझे आधे घंटे तक अपने केबिन में (एडीएम केबिन में) बंधक बनाकर रखा और मारपीट करते रहे और धमकाते रहे जिससे मेरे कान में एस.डी.एम. महोदय के जोरदार थप्पड़ मारने से मेरा कान सुन्न हो गया। मारपीट में मेरे कपड़े फाड़ दिये, अपने पद का व पावर का पूर्णतः दुरुपयोग करके जान से मारने की धमकी दीं, जिससे मैं डरा हुआ हूं।

एसडीएम महोदय द्वारा उनके पद का दुरूपयोग कर किये गये। दुर्व्यवहार से प्रार्थी अत्यधिक आहत है। घटना की पुष्टि के लिये आप दिनांक 08.03.2022 दोपहर 2.40 बजे से 3.20 बजे तक की एसडीएम केबिन की सी०सी० टी०वी० कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर सकते हैं।

माननीय महोदय, आप हमारे जन प्रतिनिधि हैं और हम आपकी प्रजा हैं। सभी जगह आपकी ही सरकार है और आप ही सुपर पावर है। आपकी सरपरस्ती में आपके होते हुए आपके अधिकारी आम जनता की रक्षा करने की जगह अपनी ही सीट पर आम जनता को गुंडों की तरह मारते पीटते हैं।

हम चाहते हैं कि आप तुरंत एसडीएम साहब को बर्खास्त करके उनके खिलाफ कोतवाली शिवपुरी में एफआईआर दर्ज करवा कर हमें न्याय दिलाये और यह साबित करें कि आप वास्तव में हमारे सच्चे जन प्रतिनिधि हैं।

हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप उपरोक्त विषय में तुरंत संज्ञान लेकर अपनी खुद की अपनी सरकार की रामराज की छवि कहने में ही नहीं बल्कि करने में भी आपका विश्वास है।