शिवपुरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला अधिकारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बेटियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश अर्चना सिंह मौजूद रही। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल ने की।
महिला सशक्तिकरण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजुला जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने न सिर्फ खुद का रोजगार शुरू किया बल्कि अपने साथ कई बेरोजगार महिलाओं को जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया। महिलाओं का सशक्तिकरण करने पर उपाध्यक्ष मंजुला जैन के सदर प्रयासों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर मंजुला जैन ने कहा कि मोदी जी का सपना आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए हस्तशिल्प के क्षेत्र में काम करते हुए महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है और यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।
आज उनके साथ अनेक बेरोजगार महिलाएं जुड़कर काम कर रही है तथा आर्थिक रूप से भी सशक्त हे रही हैं। उनके द्धारा बनाए गए फ्लावर सेट, बंदरवाल राखियां, विभिन्न आयटम थोम में दिल्ली, मुंबई, इंदौर, झांसी सहित कई जगह जा रहे हैं। मंजुला जैन ने कहा कि उनके प्रयास से परिवार रोजगार प्राप्त कर अपने हुनर को तराश रहे हैं। देश ही नहीं विदेश में भी उनके टेंटेंट की तारीफ हो रही है।