पिछोर। मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुहासा में चोरों ने बीती 7-8 मार्च की रात को तीन घरों को निशाना बनाकर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण सहित 70 हजार नगदी ले उड़े। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी हैं।
फरियादी परमाल सिंह पुत्र गोपाल सिंह यादव निवासी ग्राम मुहासा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बीती रात्रि 11 से सुबह 6 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर घर में बने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के पुरानी इस्तेमाली जेवरात व नगदी 50 हजार रुपए चोरी कर ले गया।
वहीं गांव में ही निवासरत फरियादिया सविता यादव के घर की सांकर तोड़कर उसके कमरे में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं 15 हजार नगदी और फरियादी ललुआ कलावत सरपंच के घर से भी कोई अज्ञात चोर सोने-चांदी के आभूषण व नगदी 500 रुपए चोरी कर ले गया है। पुलिस ने तीनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।