BREAKING NEWS: सरसों निकालते समय मजदूर घुसा थ्रेसर में, केवल धड रह गया था बाहर

Bhopal Samachar
पोहरी। खबर जिले पोहरी अनुविभाग के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव झिरी से आ रही है कि मंगलवार-बुधवार की रात थ्रेसर से सरसों निकालते समय मजदूर किसान की मौत हो गई। नींद का झोंका आने के कारण यह हादसा होने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। मजदूर की मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पंचनामा बनाते हुए मर्ग कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार की रात ब्रजमोहन पाल निवासी झिरी गांव मजदूरी करने गांव के ही भीम सिंह पाल के यहां गया था। ब्रजमोहन पाल थ्रेसर से सरसो निकाल रहा था आधी रात लगभग 2 बजे अचानक उसे नींद का झोंका आया और वह सरसों के पौधे के साथ उसके हाथ भी चलते थ्रेसर में चले गए।

बताया जा रहा हैं कि चलते थ्रेसर में ब्रजमोहन पाल का दोनों हाथ और सिर तक घुस गया केवल धड ही बाहर निकला हुआ था। बृजमोहन के साथ काम कर रहे लोगों ने तत्काल चलते थ्रेसर को बंद किया। थ्रेसर में फसे ब्रजमोहन को देखकर वहां उपस्थित लोगों का दिल दहल गया। उसकी लाश को किसी तरह से बहार निकाला। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाया और लाश को पीएम कराने के लिए पोहरी अस्पताल भेजा गया हैं।
G-W2F7VGPV5M