4 बच्चों की मां अपने आधी रात फरार: पति को उसके आशिक पर शक - kolaras News

कोलारस। खबर जिले के कोलारस विधानसभा के तेंदुआ थाना अंतर्गत आने वाले डेहरबारा गांव से आ रही है कि गांव में रहने वाली चार बच्चों की मां आधी रात से घर से गायब है। पति को गांव के एक व्यक्ति पर शक हैं। पति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी हैं।

जानकारी के मुताबिक ममता उम्र 36 साल पत्नी सुघरसिंह धाकड़ निवासी ग्राम डेहरवारा मंगलवार-बुधवार की रात से गायब है। पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई है कि उसकी रात 1:30 बजे नींद खुली तो पत्नी गायब थी। आसपास तलाशने के बाद भी पता नहीं चला। पति को गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह है। ममता की चार संतान बताई जा रहीं हैं। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए