कोलारस, दिनारा, पिछोर और रन्नोद, दुर्घटनाओं में 3 नागरिकों की मृत्यु, शक्ति ट्रेवल्स की बस पलटी- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में एक्सीडेंट में 3 मौत होने की खबर आ रही हैं,वही 7 लोग घायल हुए हैं। यह सभी हादसे जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए है। पिछोर से भोपाल जा रही बस पलट गई जिसमें 7 लोगों के घायल होने की खबर हैं,वही 3 युवको की मौत अलग अलग दुर्घटनाओं में हुई है।

रन्नौद थाना: बबूल के पेड़ से टकराई बाईक,मौत

रन्नौद थाना क्षेत्र में होली के‎ दिन दोपहर 2 बजे बाइक बबूल के‎ पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक की‎ मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल‎ है। जानकारी के मुताबिक वीरसिंह‎ जाटव उम्र 45 साल निवासी ग्राम‎ गुरुकदवाया शुक्रवार की दोपहर‎ अपनी बेटी की ससुराल सजाई गांव‎ आ रहा था। बाइक पर संग में साड़ू‎ धर्मपाल जाटव उम्र 35 साल निवासी‎ सिलपटी थाना ईसागढ़ भी था। दोनों‎ बाइक से ढचरा पहुंचे तो बाइक‎ अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से‎ टकरा गई। हादसे में घायल होने पर‎ दोनों को सीधे जिला अस्पताल‎ शिवपुरी भर्ती कराया गया। गंभीर‎ चोट के चलते वीर सिंह जाटव की‎ मौत हो गई। हादसे में घायल धर्मपाल‎ जाटव का इलाज जारी है।‎

दिनारा: बछड़ा बचाने के चक्कर में फिसली BIKE, मौत

शिवपुरी झांसी फोरलेन हाईवे पर‎ दिनारा कस्बे में शुक्रवार की शाम‎ ‎ गाय के बछड़े‎ ‎ बचाने की‎ ‎ कोशिश में युवक‎ ‎ की जान चली‎ ‎ गई। सड़क‎ ‎ किनारे आवास‎ के नजदीक मनोज परिहार पुत्र‎ नेपाल परिवार निवासी दिनारा घर‎ आ रहे थे तभी एक बछड़ा सामने‎ आ गया। बाइक असंतुलित हो जाने‎ से गंभीर रूप से घायल हो गए।‎ परिजन इलाज कराने झांसी ले गए।‎ जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने‎ मृत घोषित कर दिया।

कोलारस: घर से टहलने निकला युवक,वाहन ने रौंदा और मौत

कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में आने वाली फोरलेन हाईवे से आ रही है कि घर से खाना खाकर टहलने निकले आईटीआई के स्टूडेंट को अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में स्टूडेंट के सिर में चोट लगी। परिजन उसे कोलारस के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार आईटीआई ऋतिक खटीक कल देर रात को होली मनाने के बाद खाकर टहलने निकला था। ऋतिक का घर हाईवे के पास ही है। इसी के चलते वह टहलते हुए हाईवे पहुंच गया। इस दौरान शिवपुरी से गुना की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने ऋतिक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना जैसे ही ऋतिक के परिजनों को लगी तो वह मौके से ऋतिक को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने ऋतिक को मृत घोषित कर दिया

पिछोर:शक्ति ट्रेवल्स की बस पलटी,आधा दर्जन घायल

शिवपुरी‎ पिछोर से भोपाल जा रही यात्री बस‎ बायपास पर पलट गई। हादसे में 6‎ से अधिक यात्रियों को चोटें आईं‎ हैं। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के‎ बाद यात्री चले गए। जानकारी‎ के मुताबिक शक्ति बस शनिवार की‎ सुबह 5:40 बजे पिछोर से भोपाल‎ के लिए रवाना हुई।‎ पिछोर से 5 किमी आगे पहुंची‎ तो पिछोर-खनियाधाना बायपास‎ रोड पर अनियंत्रित होकर पलट‎ गई।

सूचना पर पिछोर टीआई‎ गब्बर सिंह गुर्जर स्टाफ के साथ‎ पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों‎ को बाहर निकलवाया। छह से‎ अधिक घायल यात्रियों को‎ एंबुलेंस से पिछोर अस्‍पताल‎ पहुंचाया। कुछ यात्रियों को मामूली‎ चोट होने पर प्राथमिक इलाज के‎ बाद छुट्टी दे दी।‎
G-W2F7VGPV5M