दो पक्षो के आपसी विवाद में पहले चली लाठियां, फिर खुल गया बंदूक का मुंह: 2 घायल- Pohri News

Bhopal Samachar
पोहरी। सिरसौद क्षेत्र के खोइया गांव में शुक्रवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। मामला इतना गरमाया कि एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी। हमले में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार रात दो भाई अनार सिंह और सुगर सिंह पुत्र सुआलाल यादव दुकान से घर लौट रहे थे। रास्ते में अवतार यादव, राहुल और गोपाल अपने साथियों के साथ मिल गया। पुराने विवाद को लेकर ये बहस करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियां लेकर टूट पड़े। नौबत गोली चलाने तक आ गई। विवाद में चली गोली के छर्रे अनार सिंह और शुगर सिंह को लगे। गोली लगने से दोनों घायल हो गए, जिन्हें परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे।

सिरसौद थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा के अनुसार खोइया गांव में दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें गोली भी चली है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की शिकायत और घायलों को लगी चोट के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M