कर्मचारी समाचार: पुरानी पेंशन बहाली एवं भत्ते को लेकर कलेक्टर को सौंपा जाएगा CM के नाम ज्ञापन - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी।
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक  प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में 26 फरवरी को भोपाल में संपन्न हुई । बैठक में कर्मचारी अधिकारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा एवं शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष महावीर मुदगल ने संयुक्त रूप से प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि मध्य प्रदेश शासन के द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों की पदोन्नति भी सरकार द्वारा स्थगित कर दी गई है एवं 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता, पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य मांगों के निराकरण नहीं होने पर प्रदेश के कर्मचारियों में काफी आक्रोश है ।अन्य मांगों से संबंधित मुद्दों पर भी कर्मचारी नाराज हैं ।

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन 4 मार्च को शाम 4:00 बजे जिलाधीश को सौंपा जाएगा । आगे की जानकारी में संयोजक दुर्गा प्रसाद ग्वाल एवं कोषाध्यक्ष अरविंद सरैया ने बताया कि यदि बजट सत्र में मांगों से संबंधित आदेश नहीं किया गया तो प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मोर्चा आगामी आंदोलन की रणनीति बनाएगा।

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला इकाई द्वारा ज्ञापन को सफल बनाने की अपील की गई है। अपील करने वालों में राज पत्र संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाश पांडे, पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष द्विवेजी बाथम, मोहम्मद राशिद, लघु वेतन के जिला अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत, स्वास्थ्य संघ के जिला अध्यक्ष मनोज भार्गव, पशु चिकित्सा संघ की जिला अध्यक्ष अंजना गौर, इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष हरीवल्लभ वर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद सरैया, महावीर मुदगल ,राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र रघुवंशी, सुनील उपाध्याय, पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद श्रीवास्तव, तृतीय श्रेणी संघ के जिला अध्यक्ष कपिल दुबे, वाहन चालक संघ के जिला अध्यक्ष बाबू खान, शिक्षक कांग्रेस के कल्याण वर्मा, राजेंद्र जैन, कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा, हरीश शाक्य, राज्य शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार सरैया, राज्य अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष स्नेह रघुवंशी, शासकीय अध्यापक  संगठन के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, प्रधान अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष रोहिणी अवस्थी, जिला अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, सपाक्स संघ के जिलाध्यक्ष कौशल गौतम, पंचायत सचिव संघ जिलाध्यक्ष मलखान सिंह बघेल, पांडे राज्य अध्यापक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीपश्रीवास्तव, आजाद संघ के सुनील वर्मा,  मनमोहन जाटव, तारिक सिद्धकी,  जनक सिंह रावत, राधेश्याम गुप्ता ,प्रद्युम्न भार्गव, मनोज शर्मा, उत्साही पवन शर्मा, महेंद्र शर्मा, राम लखन मुंडोतिया ओम प्रकाश गुप्ता आदि है।
G-W2F7VGPV5M