SBI CREDIT CARD घर पर रखा था और किसी ने 1 लाख की शॉपिंग कर ली- Bairad News

Bhopal Samachar
बैराड। बैराड बैराड़‎ नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने‎ एसबीआई खाते पर क्रेडिट कार्ड‎ लेकर कभी भी इस्तेमाल नहीं किया।‎ इसके बाद भी उसके क्रेडिट कार्ड से‎ अज्ञात ठग ने 99 लाख रुपए से‎ अधिक की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली‎ है।

बैराड़ थाना पुलिस ने अज्ञात ठग‎ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा‎ दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया‎ ‎ है। फरियादी भास्कर प्रसाद उम्र 44 साल निवासी विजयपुर हाल निवासी माता‎ रोड बैराड़ ने बैराड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज‎ कराई है कि उसका भारतीय स्टेट बैंक‎ शाखा बैराड़ में है।

खाते पर एक‎ क्रेडिट कार्ड मिला है। लेकिन उसने‎ कभी भी उस क्रेडिट कार्ड का‎ इस्तेमाल नहीं किया। उसके बाद भी‎ उस क्रेडिट कार्ड से 28 जुलाई 2021‎ को दो बार में 99 हजार 833 रुपए‎ का लेनदेन हो गया है। क्रेडिट कार्ड से‎ लेनदेन संबंधी स्टेटमेंट बैंक से‎ निकलवाया तब ठगी के बारे में पता‎ चला।‎
G-W2F7VGPV5M