किसान से पीड़ित खेत मजदूर ने जहर खाया, मौत - kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। जिले के लुकवासा कस्बे मे रहने वाले एक युवक ने अपने मालिक से विवाद होने के बाद जहर गटक लिया है। परिजन युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए,जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी हैं,हालाकि अभी घटना के कारणो का स्पष्ट खुलासा नही है।

जानकारी के अनुसार लुकवासा निवासी अशोक उम्र 48 साल पुत्र बाबूलाल चिराड ने 3 दिन पूर्व जहर गटक लिया। घटना में आलोक की हालत बिगडी तो उसे इलाज के लिए कोलारस अस्पताल लाया गया। यहां से उसे बेहतर हलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

अशोक ने परिजनो का कहना हैं कि अशोक का घटना वाले दिन पिंटू से किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद से परेशान होकर अशोक ने जहर गटक लिया हैं। अशोक पिंटू के खेत पर काम करता था। 

इस पूरे मामले में चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह सेंगर का कहना हैं कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद जो भी बयान आएंगें,उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
G-W2F7VGPV5M