भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बने नवनीत सैन, बधाईंयां- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
भाजयुमो के शिवपुरी जिलाध्यक्ष पद पर प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने नवनीत सैन की नियुक्ति की है। श्री सैन इससे पूर्व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के जिला महामंत्री पद पर पदस्थ थे। श्री सैन ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री सैन की नियुक्ति मुकेश सिंह चौहान के स्थान पर हुई है। श्री चौहान को भाजपा की जिला कार्यकारिणी में मंत्री पद पर पदस्थ किया गया है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर नवनीत सैन के अलावा गिर्राज शर्मा, राहुल पडरिया आदि दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने श्री सैन को वरियता देकर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। श्री सैन ने बताया कि वह भाजपा की राजनीति में 2016 से सक्रिय हैं और सक्रिय राजनीति में आने के पहले वह विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह संगठन मंत्री के पद पर पदस्थ रह चुके हैं।
G-W2F7VGPV5M