माता-पिता के साथ जेल में रह रही 7 माह की मासूम निरपराध परी की मौत- Shivpuri City

Bhopal Samachar
शिवपुरी
। हत्या के मामले में एक पति पत्नि दोनो ही शिवपुरी जेल में बंद थे। इनकी 7 माह की बच्ची थी। वह भी अपनी मां के साथ रह रही थी। 7 माह की मासूम को बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने पर उसे ग्वालियर रैफर किया गया,लेकिन उसकी ग्वालियर पहुंचने से पूर्व ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी सर्किल‎ जेल में माता-पिता के संग रह रही परी‎ लोधी  (7 माह) पुत्री शंभू लोधी की‎ 12 जनवरी को मौत हो गई है। बच्ची‎ की मौत के संबंध में सर्किल जेल‎ शिवपुरी के जेलर दिलीप सिंह ने‎ बताया कि 16 नवंबर 2021 को‎ बच्ची उसकी मां उमा भारती लोधी व‎ पिता शंभू लोधी के संग आई थी।‎ माता-पिता के खिलाफ हत्या का‎ प्रकरण दर्ज है।

चूंकि बच्ची की उम्र‎ उस वक्त छह माह थी, इसलिए उसे‎ ‎ उसकी मां के संग रखा था। बच्ची 28 दिसंबर 2021 को बीमार हुई तो‎ जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया और 3 जनवरी 2022 को छुट्टी हो‎ गई, लेकिन 10 जनवरी को फिर से‎ बच्ची की तबियत बिगड़ी और जिला अस्पताल शिवपुरी भिजवाया।

जिला ‎अस्पताल से 11 जनवरी को बच्ची‎ को जीएमसी हॉस्पिटल शिवपुरी में‎ शिफ्ट कर दिया। गंभीर हालत के‎ चलते 12 जनवरी की दोपहर बाद‎ बच्ची को ग्वालियर रेफर कर दिया। ‎लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पहले ही ‎ बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग‎ कायम कर लिया है।‎

हत्या‎ में आठ आरोपी, इनमें बच्ची के‎ माता-पिता भी शामिल

इंदार‎ थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या‎ के प्रकरण में आठ लोगों के खिलाफ‎‎ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।‎ आठ आरोपियों में बच्ची की मां उमा‎ भारती और पिता शंभू लोधी भी‎ शामिल हैं। इसलिए दोनों की गिरफ्तारी‎ के बाद सर्किल जेल शिवपुरी लाया‎ गया। यहां बच्ची अपनी मां के संग रह‎ रही थी।‎ ‎

जांच प्रारंभ कर दी है‎
सर्किल‎ जेल में माता-पिता के संग रह रही‎ बच्ची की मौत के मामले में मर्ग‎ कायम कर लिया है वही न्यायालय‎ की तरफ से न्यायिक जांच का‎ आदेश प्राप्त हुआ है। आदेश के‎ आधार पर जांच प्रारंभ कर दी हैं।
सुनील खेमरिया, टीआई, सिटी‎ कोतवाली थाना शिवपुरी‎
G-W2F7VGPV5M