नाबालिक लड़कियों की नीलामी- 5 में से 3 मुक्त, दासता पत्नी बनाकर रख ली थीं- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। झारखंड से काम दिलाने के नाम पर शिवपुरी लाई गई लड़कियां शिवपुरी से गायब हो गई थी। पुलिस के पास इस मामले का आवेदन पहुंचा था। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग सहित 3 लडकियो को बरामद कर लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि इनको बेचा गया था। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपी दबोचे, इनमें‎ एक तस्कर, सौदा करने‎ वाले दो लोग और‎ खरीदने वाली महिला‎ हैं।

जानकारी के अनुसार अंडमान और निकोबार के बनवारी‎ कल्याण आश्रम के सामाजिक‎ कार्यकर्ता गुरुचरन मुंडा ने लड़कियों‎ की तस्करी के संबंध में 30 दिसंबर‎ 2021 को सिटी कोतवाली थाना‎ शिवपुरी में आवेदन दिया था।‎ झारखंड का राजू और एक महिला‎ गुंडावांदा तहसील के ग्राम हथिपाठा‎ की चार लड़कियां व ग्राम पहाड़पुर‎ की एक लड़की को रोजगार दिलाने‎ के बहाने शिवपुरी लाए थे।

कोतवाली‎ पुलिस ने 1 व 2 जनवरी को छानबीन‎ की तो पता चला कि 8 नवंबर 2021‎ को लड़कियां शिवपुरी लाई गई थीं।‎ सभी लड़कियों को शिवपुरी बस स्टैंड‎ स्थित गोपाल लॉज में 12 नवंबर से‎ 16 नवंबर 2021 तक रखा गया।‎ इसके बाद लड़कियों का पता नहीं‎ मिला। कोतवाली टीआई सुनील‎ खेमरिया ने बताया कि जांच के लिए‎ एसआई चेतन शर्मा व दीपक पलिया‎ को झारखंड भेजा गया।

स्थानीय थाने‎ में पांचों लड़कियों के संबंध में केस‎ दर्ज था। भरसूला थाना एसआई‎ कृष्णपाल सिंह पवैया के नेतृत्व में‎ झारखंड की टीम शिवपुरी आई।‎ शिवपुरी कोतवाली टीम में एसआई‎ चेतन शर्मा, दीपक पलिया, प्रधान‎ आरक्षक ऊदल, पुष्पेंद्र व अजीत ने‎ लड़कियों को ढूंढना शुरू कर दिया।‎
 
शिवपुरी‎ काम दिलाने के बहाने झारखंड की‎ नाबालिग सहित पांच लड़कियों को‎ शिवपुरी लाया गया और बेच दिया‎ गया। झारखंड और शिवपुरी पुलिस‎ ने संयुक्त कार्रवाई कर इनमें से 17‎ साल की नाबालिग सहित तीन‎ लड़कियां बरामद कर लीं।‎ नाबालिग लड़की को बैराड़ की‎ रहने वाली 40 साल की महिला ने‎ 90 हजार रुपए खरीदा था और‎ उसे राजस्थान के सवाई माधोपुर में‎ अपनी बेटी के पास भेज दिया था।‎

सुभाषपुरा के युवक ने 60 हजार रु. में‎ खरीदी लड़की, शादी कर बसा ली गृहस्थी‎ तस्करों ने कुबेर सिंह उम्र 26 वर्ष पुत्र गिर्राज परिहार निवासी‎ कलोथरा सुभाषपुरा शिवपुरी को पहली लड़की 60 हजार‎ रुपए में बेची थी। कुबेर सिंह ने लड़की से शादी करके अपनी‎ गृहस्थी बसा ली। बताया जा रहा है कि पुलिस दबिश के‎ दौरान लड़की शादी कर घर पर पत्नी की तरह रहती मिली।‎

झालावाड़ से लड़की मिली, खरीदने वाला‎ युवक भनक लगने पर भाग निकला‎

राजस्थान के झालावाड़ से दूसरी लड़की बरामद हुई है। यहां‎ राकेश मीणा ने 1 लाख रुपए में लड़की खरीदी थी। पुलिस दबिश‎ से पहले ही भनक लग जाने पर राकेश मीणा भाग निकला लेकिन‎ पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया और उसे शिवपुरी ले‎ आई। यहां लड़की से गृहस्थी का काम कराया जा रहा था।‎
G-W2F7VGPV5M