3 किमी की रफ्तार से चली शीतलहर: शिवपुरी बनी शिमला, दिन में जलाने पड़े अलाव- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
आज इस सीजन का सबसे ज्यादा ठंडा दिन कहे तो कोई अतिशोयक्ति नही नही होगी। शिवपुरी जिले में आज 3 किमी की रफ्तार से शीत लहर शहर में वह रही थी। जिस कारण दिन में ही रात का अनुभव होने लगा। काम काजी लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। वही आज रात का तापमान 5 डिग्री तक पहुचने का अनुमान है। शीत लहर के कारण आज धूप भी बेअसर रही।

कश्मीर, हिमाचल सहित उत्तर भारत‎ के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का‎ असर शिवपुरी जिले पर भी पड़ रहा‎ है। शिवपुरी शहर में बीते कुछ दिनों से शीत लहर का कहर जारी है। दिन मे धूप निकलने के साथ लोगों को कुछ राहत मिलती है, लेकिन शाम होते ही शीत लहर के कारण हाड कंपा देने वाली सर्दी का सितम शुरू हो जाता है।‎ आज तो शीत लहर ने इस सीजन के सारे रिकार्ड तोड दिए है। इतनी ठंण्ड के बीच लोग जगह जगह अलाव जला कर अपनी ठंण्ड दूर करते नजर आए।

ये पहला फोटो शहर के माधव चौक का है जहां नगर पालिका की ओर से अलाव जलाने के लिए लकडियां तो दी गईं, लेकिन ये लकडियां गीली होने के चलते जल नही रही हैं। जिस कारण लोग हल्की आग के साथ धुएं मे ही अपनी ठण्ड दूर करते नजर आए।

यह फोटो शहर के कोर्ट रोड का है जहां आस-पास ठेला लगाने वालों ने अपनी ओर से ही लकडी और गत्ते की जुगाड़ कर आग जला रखी थी और अपने काम के साथ-साथ अपने हाथ गरम करते दिखे।

यह फोटो जिला चिकित्सालय का है जहां नगर पालिका की ओर से अलाव जलाने के लिए दी गई लकडियों पर मरीजों के साथ आए परिजन अपने हाथ गरम करते नजर आए। इसी प्रकार आज शीत लहर के कहर के बीच पूरे शहर मे जगह—जगह यही नजारा देखने को मिला। इसके साथ ही ठण्ड के चलते बाजारों मे ग्राहकों की संख्या भी कम रही।
G-W2F7VGPV5M