सूखा राहत घोटाला रही लीड खबर: बाजार के उत्साह भी छाया रहा, सिजेरियन को रक्तदान पहले डॉक्टर का रक्तदान फिर सीजर खबर चर्चा में - Shivpuri News

Bhopal Samachar
daily news scen (DNS) शिवपुरी। आज की खबरो में प्रिंट मीडिया की लीड खबरो में सूखा राहत घोटोले की खबरो ने अपना स्थान पक्का किया है। दैनिक भास्कर ने इस खबर को प्रकाशित किया हैं वही नई दुनिया ने भी इस खबर को लीड खबर बनाया है। खबर यह है कि जिले में हुए सूखा राहत घोटोल में लाखो रूपए का घोटाला हुआ है। इस मामले में पूर्व में पिछोर तहसील के एक बाबू पर मामला दर्ज हो चुका हैं और अब कोलारस के नायब नजिर पर भी सूखा राहत की राशि किसानो के खातो के जगह अपने परिजनो के खाते में रााशि डाल दी। वह पत्रिका पेपर में आज की लीड खबर में शिवपुरी के बाजार को स्थान दिया है।

शिवपुरी भास्कर और नई दुनिया ने अपनी लीड खबरो में कोलारस तहसील में पदस्थ नायब नाजिर दिलीप जाटव ने किसानों को मिलने वाली 83 लाख रूपए की सूखा राहत राशि का गवन का मामला दर्ज किए जाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए लिखा है कि कोलारस तहसीलदार अखिलेश शर्मा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2017-18 और 2018-19 में सूखे के हालात को देखते हुए शासन द्वारा किसानोंं को सूखा राहत राशि वितरण करने के लिए कोलारस और बदरवास क्षेत्र के लिए करोड़ों रूपए की राशि आई थी। उस समय तहसील के नायब नाजिर दिलीप जाटव ने कम्प्यूटर में गड़बडी कर राहत राशि की लगभग 82 लाख 76 हजार रूपए की राशि अपने और अपने परिवारजनों व रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दी।

आरोपी ने अपने स्वयं के खाते में लगभग 2 लाख रूपए और पत्नी के खाते में 1 लाख रूपए करीब ट्रांसफर किया। इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदारों को भी राहत राशि ट्रांसफर की, जो कुल 82 लाख 76 हजार रूपए थी। उस समय ऑडिट टीम ने तहसील में ऑडिट किया तो कम्प्यूटर में खातों की गई गड़बड़ी सामने आई।

वही शिवपुरी पत्रिका में छटी कोरोना की मायूसी,शादियो के सीजन में दो साल बाद चल उठा बाजार शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया है। इस खबर में बाजार के उत्साह को प्रकाशित किया है। खबर में बताया है कि मप्र शासन के द्धवारा शादी समारोह से सभी प्रकार की बंदिशो को हटा लिया गया हैं अब शादियो में ना ही संख्या की बंदिश हैं और ना ही मास्क की रोक,शादी वाले घरो में मेहमानो की जमकारी मेहमानी होने वाली है।

शादियो में हटी बंदिशो के कारण बाजार में रौनक दिख रही हैं वही पिछले 2 साल से लॉक डॉउन की मार झेल रहे हलवाई,कैटर्स,बैड और मैरिज हॉल वाले खुश हैं। अब शादिया गाईनलाइन फ्री होने के कारण वैवाहिक कारोबारी खुश नजर आ रहे हैं वही बाजार के व्यापारी भी मुस्करा रहे हैं। खासकर कपडे वाले व्यापारी,उन्है अच्छे व्यापार होने की उम्मीद है।

वही सभी अखबारो में सुब्रत रॉय व उनकी पत्नि सहित 7 पर धोखाधडी की एआईआर कोतवाली पुलिस के द्धवारा करने की खबर हैं। वही नई दुनिया में गर्भवती को सिजेरियन के पहले पड़ी खून की जरूरत, डॉक्टर ने रक्तदान कर किया ऑपरेशन शीर्षक से प्रकाशित खबर है जो समाज में मदद की परिभाषा को प्रर्दशित कर रही हैं।

वही जनसंपर्क कार्यालय द्धवारा भेजी गई कॉलोनाईजरो पर कार्रवाई की खबर को शिवपुरी की मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित की गई। यह खबर जनचर्चा का विषय रहेगी। साथ में यह अटकले भी हैं कि शासन ने जिस तरह से प्रेस नोट जारी कार्रवाई का दावा किया हैं वह आगे होगी की केवल नोटिस भेज कर वसूली की रस्मे शुरू होंगी क्यो कि इससे पहले भी प्रशासन इस तरह की कई कारवाई का दावा कर चुका है।
G-W2F7VGPV5M