भाभी के मायके वाले ने लिफ्ट दी और रेप कर गया- Pichhore News

Bhopal Samachar
पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र से आ रही है। थाना क्षेत्र की सीमा में खडी होकर एक विवाहिता अपने घर लौटने के लिए साधन का इंतजार कर रही थी,तभी एक पहचान वाला आया और महिला को लिफ्ट दी और पुलिस के पास झाडियों में ले जाकर उसके साथ बलात्कार कर दियां। पुलिस ने महिला की रिर्पोट पर मामला दर्ज कर लिया हैं।

जानकारी के अनुसार 26 साल की विवाहता गुरूवार को रिर्पोट दर्ज कराई कि 15 नवंबर की सुबह मामा के घर पिछोर गई थी। शाम 4 बजे घर के लिए बस में बैठी और शाम 6 बजे भौंती आई। यहां भयावन वाली रोड के तिराहे पर साधन का इंतजार करने लगी। तभी भाई की ससुराल हमीरपुरा का धर्मेन्द्र बाइक से निकल रहा था। उसने घर तक छोडने की कहकर बाइक पर बिठा लिया। घर की बजाय खातियो की पुलिया वाली झाडियों में ले जाकर बलात्कार कर दिया।
G-W2F7VGPV5M