DNS: पत्रिका में आईएसबीटी की गंदगी, भास्कर में किसानों का दर्द व थीम रोड और नई दुनिया में जनसुनवाई

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज के शिवुपरी के प्रमुख समाचार पत्रो में पत्रिका में जन मानस से जुडी खबर और प्रशासन की 2.25 करोड की रिकवरी की चिंता की हैं वही शहर की छबि को अंतराज्जीय स्तर पर बदनाम करने वाले गंदगी के अड्डे का पता बिथ ऐड्रेस प्रकाशित किया है। दैनिक भास्कर ने थीम रोड की हरियाली और जानकारी भरी खबर का प्रकाशन किया हैं वही नईदुनिया अपनी लीड खबर में कलेक्ट्रेट में होने वाली जनसुनवाई में आने वाले एक युवक की इच्छामृत्यु की मांग को स्थान दिया है। वही देर रात जिले में हुई लूट को सभी समाचार पत्रो ने स्थान दिया है।

पत्रिका: पत्रिका समाचार पत्र ने अपनी लीड खबर में अंतराज्जीय बस अड्डा पर हर दिन आते 5 हजार लोग, चौतरफा पसरी पडी गंदगी शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया है। खबर में प्रकाशित किया हैं कि देश में शिवपुरी का स्वचछता के पैरामीटर पर 94 स्थान आया हैं,इस आंकडो को शान से प्रस्तुत किया गया,लेकिन स्टेट का आंकडा सब से छुपाया गया। जिले के जन प्रतिनिधि शिवुपरी को स्वच्छता में इंदौर जैसा बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

लेकिन अधिकारियो की कार्यप्रणाली को नही सुधार पा रहे हैं। शिवपुरी का राजामाता सिंधिया के नाम से बना बस अड्डा चारो ओर गंदगी से घिरा हैं। इस बस अड्डे पर राजस्थान और यूपी के लोग भी आते हैं। इस अड्डे पर अटल आश्रय व सुलभ कॉम्लेक्स में बीच गंदगी हैं,राजस्थान के यात्रीयो के लिए जो प्रतीक्षालय बनाया गया हैं वह अपनी सफाई की प्रतीक्षा कर रहा है।

कुल मिलाकर गंदगी ही गंदगी। खबर का मूल उद्देश्य हैं कि अदर स्टेट से आने वाले लोग इस गंदगी के अड्डे का देखकर शिवपुरी के विषय में क्यो सोचते होंगें। वही बदरवास के संजीव जाट ने अपनी खबर में प्रकाशन किया हैं बदरवास की 29 पंचायतो में 2.25 करोड का प्रमाणित घोटाला हुआ हैं। प्रशासन इन सभी पंचायतो से वसूली नही सका हैं। यह एक खोज भरी खबर हैं।

दैनिक भास्कर: दैनिक भास्कर के शिवपुरी भास्कर में वैसे तो एक फोटो को सबसे उपर स्थान दिया है,यह फोटो किसानो की खाद के दर्द को बयां करता हैं। वही थीम रोड पर 1.33 करोड रूपए से 55 हजार पौधो की वृक्षारोपण की खबर का प्रकाशन किया है। इस खबर में बताया गया है कि शहर का संवारने के लिए थीम रोड को कैसे सजाया जाऐगा। 55 हजार पौधो का वृक्षारोपण होगा और यह पौधे देशी और विदेशी प्रजाति के होंगें।

मेडिकल कॉलेज से लेकर गुना बायपास रोड तक 6.5 किलोमीटर लंबी सड़क को थीम रोड के रूप में विकसित किया गया है। अब रोड के बीच बनी रेलिंग में पौधे लगाने की योजना है। यहां पाम ट्री के साथ-साथ साइप्रस गोल्डन, क्रॉनिकल सेस, फाइकस आफ नोडा, हिमेलिया पैडर्न जैसी प्रजातियों के सुंदर और आकर्षक पौधों को लगाने की तैयारी है। सीएमओ शैलेश अवस्थी ने बताया कि तकरीबन 55000 पौधे लगाए जाएंगे जिनके लगने के बाद शहर सुंदर होने के साथ-साथ और ज्यादा हरा-भरा नजर आएगा।

नईदुनिया: नई दुनिया समाचार पत्र ने अपने शिवपुरी के पेज पर जनसुनवाई की खबर को लीड खबर बनाया हैं। इस खबर में एक युवक एक शिक्षक से परेशान होकर ईच्छामृप्यु की मांग करने आया था। खबर मे लिखा हैं कि कल्याण प्रसाद मोदी पुत्र स्व. गोटीराम मोदी ने बताया कि वह निजामपुर तहसील नरवर में रहता है। अतिवर्षा में उसका घर ढह गया था। इसक बाद वह दोबारा से घर का निर्माण करा रहा है। यहां पर शासकीय शिक्षक भवानी शंकर जोशी प्रार्थी के द्धारा भवन निर्माण कराने पर उसके साथ मारपीट करने को तैयार हो जाता है।

कल्याण ने बताया कि उसके बेटे विक्रांत और मनोज मुझे अपना मकान नहीं बनाने दे रहे हैं। उसने बताया कि शिक्षकने मकान के ऊपर सीसीटीवी कैमरा भी लगा दिया है। कैमरे का मुंह मेरे घर की तरफ कर दिया है जिससे महिलाएं असहज होती हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके साथ ही कल्याण ने इच्छामृत्यु भी मांगी। वह पूरे परिसर में हाथ में पेट्रोल लिए काफी देर तक घूमता रहा।

जनसुनवाई में मंगलवार को कुल 133 आवेदक अपनी शिकायत लेकर आए। वही ग्राम सड़ एवं ग्राम बेरदा के ग्रामीण पहुंचे और बताया कि सेल्समैन ने पिछले चार महीनों से राशन नहीं दिया है। सेल्समैन सुनील, देवेंद्र यादव, पुष्पेंद्र व अनूप पर चार माह से राशन न बांटने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री की तरफ से जो 5 किलो राशन मिलता है वह भी 7 महीने से नहीं दिया गया है।
G-W2F7VGPV5M