अभिभाषक संघ चुनाव: समाधिया ने 279 मतोें से धाकड को किया परास्त,यहां पढें चुनाव का परिणाम

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज अभिभाषक संघ शिवपुरी के चुनाव में कल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव न्यायालय परिसर में वोट डाले गए। मतदान के लिए पात्र 611 अभिभाषकों में से 563 ने मतदान किया। मतगणना आज सुबह 11 बजे न्यायालय परिसर में चुनाव अधिकारी दिलीप सिंह जादौन के नेतृत्व में शुरू हुई। सबसे पहले मतपत्रों की गड्डियां बनाई गईं और दोपहर साढ़े 12 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई थी। जिसके चलते अब देर शाम परिणाम आ गए है।

जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अभिभाषक शैलेंद्र समाधिया ने मजबूत बढ़त बनाते हुए 416 मत हासिल किए है। उनका मुकाबला सुरेश धाकड़ से था। जिसमें सुरेश धाकड को 137 मत हासिल हुए है। इस तरह से शैलेंद्र समाधिया ने सुरेश धाकड को 279 मतो से जबरदस्त पटकनी दी है। शैलेन्द्र समाधिया को वरिष्ठ अभिभाषक विजय तिवारी का समर्थन है। वहीं सुरेश धाकड़ के लिए निवर्तमान अध्यक्ष विनोद धाकड़ और स्वरूप नारायण भान ने वोट मांगे।

इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए अभिभाषक उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए भी सीधा संघर्ष है। उपाध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र सिंह सिकरवार और राजीव शर्मा के बीच सीधा मुकाबला रहा। जिसमें जितेन्द्र सिंह सिकरवार को 388 मत प्राप्त हुए वही राजीव शर्मा को 128 मत प्राप्त हुए। इस तरह जितेन्द्र सिंह सिकरवार ने राजीव शर्मा को 260 मतों से हराया है। सचिव पद के लिए भरत ओझा और पंकज आहूजा आमने सामने थे जिसमें भरत ओझा को 216 मत तो पंकज आहुजा को 319 मत हासिल हुए है। इसके साथ पंकज आहुजा ने 103 की बढत बनाते हुए भरत ओझा को पटकनी दी है।

इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला त्रिकोणीय देखने को मिला। जिसमें कोषाध्यक्ष पद के लिए गोपाल व्यास, ओमप्रकाश भार्गव तथा संजय शर्मा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। जिसमें गोपाल व्यास को 203 मत प्राप्त हुए है। इसके साथ ही ओमप्रकाश भार्गव को 208 मत मिले है। साथ ही तीसरे नंबर पर संजय शर्मा 131 मत प्राप्त हुए है। जिसके साथ ही ओमप्रकाश भार्गव ने यहां कांटे की टक्कर के बीच मात्र 5 मतों से विजय हासिल की है।
G-W2F7VGPV5M