बस लूट काण्ड: फरार 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल- Bairad News

Bhopal Samachar
बैराड। जिले के बैराड तहसील क्षेत्र के गोवर्धन थाना क्षेत्र के मानकपुर में एक प्राइवेट बस के कंडक्टर के साथ मारपीट कर लूट के मामले में फरार चल रहे 4 आरोपियों को गोबर्धन थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अब तक सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी देते हुए गोवर्धन थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया ने बताया कि 10 अगस्त 2021 को मुरैना से शिवपुरी चलने वाली जय बजरंग ट्रैब्लस बस जो मुरैना से शिवपुरी चलती है। सिके कंडक्टर अरविंद पालिया ने शिकायत करते हुए बताया कि 8 आरोपीयों ने उसके साथ मारपीट करते हुए 14 हजार रूपए लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस 8 आरोपीयों के खिलाफ लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लेते हुए 4 आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इस मामले में आरोपी रतीराम यादव निवासी,अमरसिंह यादव,बीरेन्द्र यादव,केशव यादव निवासी मानकपुर फरार चल रहे थे। जिन्हे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी आरोपीयों को माननीय न्यायालय ने जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
G-W2F7VGPV5M