डॉक्टर के सूने घर में चोर का ग्रहप्रवेश, गहने और नगदी गायब - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के हाथीनखाना शिवपुरी में‎ रिटायर डॉक्टर के सूने घर में अज्ञात‎ बदमाश घुस गया और 25 हजार‎ रु. कैश सहित चांदी का सामान‎ चुराकर ले गया। दिल्ली से डॉक्टर‎ ‎अपनी पत्नी के संग शिवपुरी लौटा‎ तो घर में सामान बिखरा मिला।‎

रिटायर डॉक्टर व्हीसी गोयल‎ निवासी हाथीखाना शिवपुरी अपनी‎ पत्नी के संग 21 अक्टूबर 2021‎ को दिल्ली चले गए थे। 28‎ अक्टूबर को घर लौटे तो कमरे में‎ सामान बिखरा मिला। सीसीटीवी‎ फुटेज देखी तो 26-27 अक्टूबर‎ की रात अज्ञात बदमाश घर में घुसा‎ और सामान बिखेरता नजर आया।‎

तीन से चार घंटे तक इतमिनान से‎ खानातलाशी ली। बदमाश घर से‎ 25 हजार रु. कैश, 50 जोड़ी चांदी‎ की बिछुड़ी, चांदी का दीपक,‎ नरियल, तीन जोड़ी पायल आदि‎ चुराकर ले गया।कोतवाली थाना‎ पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज‎ कर बदमाश की तलाश शुरू कर‎ दी है।‎
G-W2F7VGPV5M