फोरलेन पर जहर खाकर गंभीर हालात में मिले प्रेमी ​प्रेमिका - Shivpuri news

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाना क्षेत्र के अमोला क्रमांक 2 से आ रही है। जहां आज एक प्रेमी जोडा गंभीर हालात में पडे मिले। पुलिस ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए सिरसौद स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां दोनों की गंभीर हालात के चलते दोनों को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि युवक को गंभीर हालात में ग्वालियर रैफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार अमोला क्रमांक 2 हाईवे फोरलाईन पर एक प्रेमी जोडा हाईवे किनारे पडा होने कीि सूचना मिली। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक ठाकुरदास पुत्र पर्वत सिंह कुशवाह उम्र 20 निवासी करैरा और युवती पूनम पुत्री कंचन सिंह उम्र 20 साल निवासी करैरा मरनासन्न हालात में पड़े मिले। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सिरसौद स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में लड़की की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि लड़के की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, उसे इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है।

स्कूल पढ़ने गई, फिर लौटी ही नहीं
मृतका पूनम पुत्री कंचन सिंह के दादा मेवा लाल ने बताया कि पूनम कक्षा 12 में पढ़ती है। वह सोमवार को भी रोज की तरह स्कूल पढ़ने गई थी। इसी क्रम में सोमवार को शाम पुलिस उनके घर पूनम की फोटो लेकर पहुंची और पहचान करवाने के बाद पूरी घटना बताई। वह लड़के के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पाए।

इनका कहना है
करैरा और अमोला थाने के बॉर्डर पर युवक-युवती साथ में मिले थे। दोनों ने जहर खाया हुआ था, इसलिए पुलिस ने सिर्फ उनकी पहचान कर दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। मामले में अन्य जानकारी बाद में एकत्रित की जाएगी।
जीडी शर्मा,करैरा एसडीओपी
G-W2F7VGPV5M