पति प्रताड़ना से तंग आकर कुएं मे कूदी थी नवविवाहिता, पति और ससुर पर मामला दर्ज - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव से आ रही है यहां दो दिन पहले एक नवविवाहिता नेहा लोधी पत्नी अशोक लोधी की कुएं में लाश मिली थी। जिसके कान कटे थे और दांत टूटे हुए थे। इस मामले में पुलिस ने मृतिका के पति अशोक लोधी और पिता भागीरथ लोधी पर दहेज हत्या और दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 304बी, 498ए और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जैसा की विदित है मृतिका नेहा लोधी की 2 साल पहले अशोक लोधी के साथ शादी हुई थी। मृतिका के मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही उनका दामाद और उसके सास-ससुर उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। वह कहते थे कि तेरे मायके वालों ने शादी में दहेज नहीं दिया है। वह उनकी पुत्री पर मायके से दहेज लाने का दबाव बनाते थे। इसी कारण उसके ससुराल वालों ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी।

बताया गया है कि मृतिका नहाने की कहकर अपने घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद वह वापिस नहीं लौटी। जब उसकी तलाश की गई तो उसके कपड़े खेत में स्थित कुएं की मुढैर पर रखे मिले। कुएं में जब देखा गया तो नेहा का शव उतराता हुआ मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकाला। मृतिका के मायके वालों का कहना है कि उनकी पुत्री की आंखे फूटी हुई थी, कान कटे हुए थे तथा दांत भी टूटे हुए थे। उनकी पुत्री की बेरहमी से पिटाई की गई। जिससे उसकी मौत हो गई और उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया।

वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले मे पुलिस अधिक्षक राजेश सिंह चंदेल और एसडीओपी दीपक सिंह तौमर के नेतृत्व मे कार्य करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया की मृतिका के पति का कहना है कि न तो उसने अपनी पत्नी के कान काटे न ही उसकी आंख फोडी। इस बात से यही सिद्ध होता है कि मृतिका के शरीर पर जो भी घाव हैं वह कुएं मे स्थित जीव-जंतुओं के काटने से हुए हैं।
G-W2F7VGPV5M