बिल्ली के शिकार के कारण बुदेल सिहं यादव अस्पताल मे भर्ती: चेहरे के साथ शरीर भी जला - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। बिल्ली के शिकार के कारण एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होना पडा। माजारा यू है कि चूहे की पीछे भागी बिल्ली ने घर के टोडे पर रखी जलती चिमनी नीचे गिर गई। इस घटना में नीचे सो रहा व्यक्ति झुलस गया। झुलसे व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराना पडा।

जानकारी के अनुसार तिजारपुर निवासी बुन्देल सिंह यादव शुक्रवार रात अपने घर पर सोया हुआ था, तभी एक बिल्ली ने घर में घूम रहे चूहे को पकड़ने के प्रयास किया। इस दौरान उजाले के लिए ऊपर रखी चिमनी बुन्देल सिंह यादव पर जा गिरी और केरोसिन फैलने से बिस्तरों में आग लग गई।

जब तक बुन्देल सिंह खुद को बचा पाता तब तक उसका पूरा चेहरा जल चुका था। हादसे में उसके शरीर के अन्य अंग भी आग की चपेट में आकर जल गए। रात को बुन्देल सिंह को इलाज के लिए रन्नौद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रैफर किया गया।
G-W2F7VGPV5M