खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना से आ रही है। जहां एक मासूम की जान डेंगू के डंक ने ली है। जिसके चलते अब लोगों में डेंगू का भय ब्याप्त होने लग गया है। इसी के चलते आज खनियांधाना में 2 वर्षीय मासूम को डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार दृश्या पुत्री प्रियस जैन उम्र 2 साल निवासी खनियांधाना को बीते 15 दिन पहले बुखार आया था। जिसके चलते परिजनों ने उक्त मासूम की जांच कराई तो डेंगू की पुष्ठि हुई। परिजनों ने तत्काल मासूम को झांसी के एक प्रायवेट अस्पताल में भर्ती किया। जहां मासूम की हालात लगातार बिगडती गई।
जिसके चलते डॉ ने मासूम को झांसी से दिल्ली रैफर कर दिया। जहां मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। यहां बता दे कि नगर पालिका और नगर पंचायत इन दिनों कलेक्टर और एसडीएम के प्रशासक होने के सभी शहर कचराघरों में तब्दील हो रहे है। यहां न तो सफाई हो रही है और न ही फौगिंम मशीन से फौगिंग चल रही है। जिससे मच्छर लगातार पनन रहे है और डेंगू का प्रकोप बढता जा रहा है।
इनका कहना है
आज में कलेक्ट्रेट में बैठक में हूं। अभी यह मामला मेरे प्रकाश में नही आया है। यहां से पहुंचने के बाद में यह पता करता हूं।
डॉ अमोल सिंह परिहार,बीएमओ खनियांधाना
