शिवपुरी में आई बाढ आपदा का जायजा लेने शिवपुरी पहुंचा केन्द्रीय दल - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में अतिवृष्टि के कारण आई बाढ़ आपदा का जायजा लेने आज केंद्रीय दल शिवपुरी भ्रमण पर आया। केंद्रीय दल ने नरवर के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण किया और क्षति का जायजा लिया। ग्रामीणों से भी चर्चा की।

भारत सरकार के गृह विभाग के संयुक्त सचिव सुनील कुमार वर्णवाल के नेतृत्व में दल आया। भ्रमण के दौरान भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त आयुक्त ज्ञानेश्वर पाटिल, संभागीय आयुक्त आशीष सक्सैना, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा, एडीएम उमेश शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
G-W2F7VGPV5M