8 फीट लंबा घोड़ा पछ़ाड़ और 4 फीट का कोबरा सर्प पकड़ा- Shivpuri news

शिवपुरी। तेज पानी और बारिश के बाद अब जहरीले सांप घरों में घुसने लगे हैं। सीआरपीएफ कैंप के पास स्थित इंजीनियर जीसी जैन के फार्म हाउस पर मंगलवार को जब लहसुन हटाने का काम किया जा रहा था उसी दौरान उनके बेटे योगेंद्र जैन ने तकरीबन 8 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ और 4 फीट लंबे कोबरा सांप को देखा।

जिसके बाद उन्होंने सूचना माधव नेशनल पार्क की टीम को दी। टीम ने आकर दोनों सांपों को पकड़ लिया और इसके बाद इन्हें जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। टीम के सदस्यों ने कहा कि हर सांप जहरीला नहीं होता। अगर कहीं सांप दिखे तो उसे मारे नहीं, हमें सूचना दें, हम उसे जंगल में छोड़कर आएंगे।