5 बेटियों का बाप अपने साले की पत्नि को लेकर फरार, साथ में रूपए और गहने भी गायब - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर की सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले मनियर क्षेत्र से आ रही हैं कि मनियर क्षेत्र में निवास करने वाली एक विवाहिता को उसका जीजा भगा ले गया। जीजा की 5 बेटिया हैं। विवाहिता घर से 95 हजार रूपए और सोने चांदी के जेवरात लेकर भी फरार हुई हैं।

जानकारी के अनुसार मनियर निवासी ओमप्रकाश शाक्य ने 4 दिन पूर्व कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नि सकुन उम्र 24 साल उसका ही सगा जीजा अमर सिंह पुत्र बादाम सिंह निवासी छिरेठा थाना सिरसौद की अपने साथ लेकर चला गया।

पीडित का कहना हैं कि पत्नि उसकी अलमारी में रखे 95 हजार रूपए नगद और सोने चांदी का गहने भी अपने साथ लेकर गई हैं। इस घटना से ओमप्रकाश तो परेशान हैं साथ में उसकी बहन भी परेशान हैं क्यो कि उसकी 5 बेटिया हैं। अब उसकी बहन और बेटियो का क्या होगा।
G-W2F7VGPV5M