बाढ पीडितों के बीच पहुंचा भारतीय किसान संघ: 15 दिन में सर्वे पूर्ण हो, नही तो आंदोलन - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले के आई बाढ़ आपदा को लेकर हजारों किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई जो किसान फसल कर अपने घर-परिवार का भरण-पोषण करते थे उनके सामने आज स्वयं की रोज रोटी का संकट सामने आ खड़ा है यह हालात है शिवपुरी जनपद और पोहरी जनपद क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों का जहां हालातों को जानने के लिए भारतीय किसान संघ का एक दल पहुंचा।

इसमें भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह यादव (बंटीभैया) व तहसील अध्यक्ष राजेश वर्मा, हंसराज, श्याम बेधारी, दारा सिंह, माछि यादव आदि बाढ़ आपदा से ग्रसित ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंंचे। यहां भारतीय किसान संघ के द्वारा जिन ग्रामों का दौर किया गया उनमें कबीरखेड़ी, करमांजकला, भावखेड़ी, तिगरी, खोइया, धानदियापुरा, शंकरपुर, तिमॉनी, कबीरखेड़ी आदि शामिल रहे।

यहां कृषकों के बीच पहुंचकर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह यादव ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुई इस नुकसान की भरपाई के लिए किसान संघ प्रतिबद्ध है और प्रत्येक किसान को उसके हुए नुकसान को लेकर आर्थिक सर्वे हो, फसल बर्बादी, भवन नुकसान सहित अन्य आपदा को लेकर शासन के द्वारा इन दिनों सर्वे का कार्य किया जा रहा हैं।

इसलिए सभी किसान भाईयों से अपील है कि वह अपने नुकसान की भरपाई के लिए एक-एक नुकसान की जानकारी इस सर्वे की टीम को दें और जहां सर्वे की टीम ना पहुंची हो इसके लिए भारतीय किसान संघ को सूचित करें ताकि जल्द सर्वे कार्य कराया जाकर किसानों को आर्थिक मुआवजा दिलाया जा सके।

इस दौरान भारतीय किसान संघ के द्वारा जिला प्रशासन को कृषकों के हालातों को देखकर चेतावनी दी गई है कि शासन के द्वारा जल्द से जल्द सर्वे का कार्य पूर्ण किया जाए और कृषकों को आर्थिक सहायता मुआवजा राशि मिले इसके लिए कार्य में तत्परता लाई जावे अन्यथा 15 दिनों के भीतर यदि सर्वे का कार्य पूर्ण नहीं होता है तो किसान संघ आने वाले समय में चक्काजाम कर अपनी मांगों को पूर्ण कराने के लिए बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जबाबदेही जिला प्रशासन की होगी।
G-W2F7VGPV5M