शिवपुरी। बीते रोज राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के पद का रिजल्ट घोषित हुआ है। जिसमें शिवपुरी जिले के सर्वाधिक छात्र छात्रा रेडिऐंट कॉलेज से चयनित हुए है। इनके चयन पर चयनित छात्र छात्राओं ने रेडिऐन्ट के मैनेजमेंट स्टाफ को दिल से धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन के कारण आज हमारा कैरियर बन गया और जीवन सफल हो गया उक्त उद्गार हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट के ग्रेड तृतीय स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित छात्रों अमन गुप्ता, जूली सोनी, गगन शर्मा, अमन शर्मा, दीपेश जैन, सौरभ लक्षाकार, कौसर बानो,सोनम झा ने व्यक्त करते हुए कहा।
ये सफलता इन छात्रों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है कि यह परीक्षा दिनांकः 03.04.2021 से 08.04.2021 तक आयोजित की गई थी उस समय देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा था ऐसी परिस्थिति में भी रेडिऐन्ट आई.टी.आई के प्रशिक्षको द्वारा छात्रों को ऑनलाइन क्लास के माध्यम से तैयारी कराई जिसका परीक्षा परिणाम हाल ही में घोषित हुआ है।
इससे पूर्व गतवर्ष भी रेडिऐन्ट ग्रुप के अनेक छात्रों ने एम.पी. हाईकोर्ट, उ.प्र. हाईकोर्ट एवं राजस्थान हाईकोर्ट में की स्टेनोग्राफर के पद पर अपना स्थान बनाया है।
इस अवसर पर रेडिऐन्ट ग्रुप के संचालक शाहिद खान, प्रशिक्षक श्रीमती पूनम गुप्ता एवं समस्त स्टाफ ने शुभकामनायें देते हुए कहा कि रेडिऐन्ट के छात्र ऐसे ही उच्च पदो पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन करते रहे।

