लॉॅकडाउन के बाद बढ़ गईं छुट पुट चोरियां, एक ही दिन में लगभग 10 घरों में चोरी हुई - Shivpuri News

शिवपुरी। जब से लॉकडाउन खुला है तब से जिले में बेरोजगारी के हालात बिगडते जा रहे है। अपनी जरूरत की आश्यकताओं के चलते अब युवाओं का रूख क्राईम की ओर बढता जा रहा है। जिसके चलते अब जिले में चोरियों की बारदात बढ गई है। एक ही दिन में जिले में लगभग 10 घरों के ताले चटकाकर चोरों ने छोटी छोटी चोरियों की घटनाओं को अंजाम दिया है।

पहली बारदात शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र की है। जहां मास्टर कॉलोनी फतेहपुर में निवासरत जाकिर पुत्र जब्बार खान उम्र 32 साल अपने परिवार के साथ अपने पिताजी के पास गया हुआ था तभी अज्ञात चोरो ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लगभग 50 हजार रूपए के सामान को चुरा ले गए।

दूसरी बारदात इसी कॉलोनी में निवासरत साकिर पुत्र इस्लाम खान उम्र 28 साल निवासी मास्टर कॉलोनी में हुई। यहां भी चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बारदात को अंजाम दिया है।

तीसरी बारदात जिले के कोलारस के सेसई सड़क फोरलाईन पर एक मकान में घुसकर चोर वहां से सोने-चांदी के आभूषण और एक बैटरी चोरी कर ले गए। घटना बीते 4 और 5 तारीख की रात की है। जिस समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे और चोर इसी का फायदा उठाकर वहां चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग निकले। पुलिस ने मामले में भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

चौथी बारदात देहात थाना क्षेत्र के फोरलाईन पर घटित हुई जहां स्थिति होटल तमन्ना पर से चोरो ने चोरी की बारदात को अंजाम देते हुए चोरो ने साबुन के कार्टून पंप सहित 20 हजार रूपए का माल पार कर दिया।

पांचवी बारदात फिजीकल क्षेत्र में घटित हुई। जहां चोरो ने सूने घर को निशाना बनाते हुए एक बाईक,बैटरी सहित इन्वेटर पार कर दिया। छटवी बारदात बदरवास थाना क्षेत्र में घटित हुई। जहां चोरो ने खजूरी गांव में चोरी की बारदात को अंजाम देते हुए घर में रखी लगभग 10 किव्टल फसल चुरा ली। इसके साथ ही जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों से बाईक चोरी सहित कई बारदातों को आरोपीयों ने अंजाम दिया है।