दहेज के लिए वर्षा को घर से निकाला, सपरिवार मामला दर्ज - Bairad News

Bhopal Samachar
बैराड़। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के गौदोंलीपुरा गांव से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने ससुरालजनों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना बैराड में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी ससुरालजनो के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार चैनों उर्फ वर्षा यादव पत्नि रामवरन यादव उम्र 25 साल निवासी गोदोलीपुरा की शादी 2015 में रूपापुरा निवासी रामवरण के साथ हुई थी। शादी के बाद सब ठीक रहा। परंतु कुछ दिनों से आरोपी पति रामवरन यादव,ससुर सिद्धम यादव,सास रामकली और जेठ रामनिवास यादव दहेज में एक बाईक और 1 लाख रूपए नगद के लिए प्रताणित करने लगे। इस मामले की में पुलिस ने चारों आरोपीयो के खिलाफ धारा 498,506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M